Aaj Ki Kiran

कार्तिक आर्यन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब

Spread the love

कार्तिक आर्यन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब

कार्तिक आर्यन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब
कार्तिक आर्यन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब

नईदिल्ली । 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बॉलीवुड के शहजादे कार्तिक आर्यन ने इतिहास रचते हुए एक बड़ा धमाका कर दिया है। कार्तिक ने साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी के साथ संयुक्त रूप से साल 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। कार्तिक को ये देश का सबसे बड़ा सिनेमाई सम्मान उनकी ब्लॉकबस्टर स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म चंदू चैंपियन में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाने के लिए मिला है। कार्तिक ने चंदू चैंपियन में मुरलीकांत पेटकर के किरदार को जीवंत करने के लिए जिम में सालों पसीना बहाया और कड़ी ट्रेनिंग ली। उनकी यह बेजोड़ लगन आखिरकार रंग ले आई, जिसने उन्हें देश के सबसे बड़े एक्टिंग सम्मान के शिखर पर पहुंचा दिया। इसी श्रेणी में ममूटी ने भी फिल्म भ्रमयुगम में ऐसा खौफनाक और दमदार अभिनय किया, जिसने समीक्षकों को हैरान कर दिया। इसी वजह से दोनों को संयुक्त रूप से इस पुरस्कार का हकदार चुना गया।