
काशीपुर। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार से पुरस्कृत राजकुमार शर्मा का आज यहां पहुंचने पर होटल अनन्या में क्रिकेट प्रेमियों व अन्य ने जोरदार स्वागत किया। एशियन मेडलिस्ट राजीव चौधरी के प्रयासों से यहां आये राजकुमार शर्मा ने कहा कि वे काशीपुर से विशेष लगाव रखते हैं।
उन्होंने बताया कि आगामी एक अक्तूबर से एक निजी विद्यालय द्वारा यहां क्रिकेट एकेडमी स्थापित की जा रही है, जिसमें उन्हें सेवाएं देने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि करीब चालीस वर्ष पहले वे काशीपुर स्टेडियम में खेलकर एक टूर्नामेंट जीते थे। उन्होंने कहा कि सरकार को काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की दशा सुधारने के प्रयास करने चाहिएं। काशीपुर में प्रतिभाओं को निखारने की बात उन्होंने पूरे जोश के साथ कही। एशियन मेडलिस्ट राजीव चौधरी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। बताते चलें कि विराट कोहली की शुरुआत राजकुमार शर्मा की एकेडमी से ही हुई थी। राजकुमार शर्मा ने दिल्ली के लिए 1986 से 1991 के बीच फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए मैचों में प्रतिनिधित्व किया था। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक गेंदबाज थे। उन्हें 2016 में उनकी कोचिंग के लिए उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आज यहां एशियन मेडलिस्ट राजीव चौधरी, कांग्रेसी नेता एनसी बाबा, मुनीष कांत शर्मा, मदन ठाकुर, विजय चौधरी, योगेश जोशी, राजेन्द्र सक्सेना, हरीश त्रिपाठी, अनिल शर्मा, आकाश तोमर, इरफान, आशीष कुमार सिंह समेत अन्य समस्त क्रिकेट खिलाड़ियों ने स्वागत किया।

Discover more about oral care at prodentin for teeth and see what makes it stand out.
The platform offers practical details that may help people better understand routine care.
## Section 2
If the content is easy to read, people can focus on the details that matter most.
## Section 3
A site that reduces confusion can leave a stronger impression on careful readers.
## Section 4
For anyone studying oral wellness online, prodentim2026us.netlify.app provides a focused starting point.