Aaj Ki Kiran

लायंस क्लब काशीपुर सिटी की नई कार्यकारिणी गठित, सुखविंदर सिंह बने अध्यक्ष

Spread the love

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी की एक सोशल मीटिंग बाजपुर रोड स्थित एक रिसाॅर्ट में हुई जिसमें पुरानी कार्यकारिणी के अध्यक्ष लायन, समर पाल सिंह ग्रेवाल सचिव लायन जसवीर सिंह कोषाध्यक्ष लायन स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष एमजेएफ लायन सुखविंदर सिंह सचिव लायन बलदेव सिंह कोषाध्यक्ष एमजेएफ लायन शेर जंग सिंह धारीवाल को क्लब का चार्ज दिया।
क्लब अध्यक्ष लायन सुखविंदर सिंह ने कहा कि नये लायन सत्र में पूर्व की भांति अच्छे-अच्छे सेवा कार्य किए जाएंगे जिसमें क्लब के सभी सदस्यों से अपील की गई की क्लब की उन्नति और अच्छे सेवा कार्यों के लिए सभी सदस्यों का सहयोग बहुत ही जरूरी है। पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ लायन सतविंदर सिंह लायन जसवीर सिंह लायन शेर जंग सिंह धारीवाल ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। संचालन ला. स्वतंत्र कुमार मेहरोत्राने किया।  इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष लायन जगतार सिंह ढिल्लों लायन बलविंदर सिंह मट्टू लायन परमजीत सिंह बेंस लायन डाॅ. आनंद मोहन लायन अमरदीप सिंह ढिल्लों लायन परमजीत सिंह बसरा लायन सुरेंद्र कौर लायन सुजाता पाल के साथ क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।