काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की सूचना से पुलिस हलकान रही। मामले में परिजनों के तरफ से लगातार बदल रहे बयान ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर महिला की खोजबीन में जुट गई है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर मंगल बाजार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में बुधवार को तहरीर में देकर बताया कि उनकी बेटी 7 सितम्बर से गायब है। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने धारा 365 आईपीसी के तहत गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही तीन टीमें गठित कर गायब महिला की तलाश में लगा दी हैं। वहीं मामले में शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक वीडियो में परिजनों और एक समाजसेवी के बीच बातचीत में बेटी के बेचे जाने की बात कही। इस संबंध में एसपी काशीपुर चन्द्र मोहन सिंह ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर मामले को लेकर कई तरह की अफवाह फैलाई जा रही हैं। पुलिस टीम महिला को बरामद कर पूरे मामले का जल्द ही पर्दाफाश करेगी।

Последние изменения: шлифовка паркета расценки
Лучший выбор дня: циклевка паркета