Aaj Ki Kiran

लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन में महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

Spread the love

लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन में महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन में महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर
लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन में महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा ब्लाॅक सभागार में आयोजित लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों को सम्मानित किया तथा उनके द्वारा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। सम्मेलन के दौरान सम्मानित लखपति दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर उन्होंने आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।  कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कल्पना बोरा, जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, राज्य मंत्री सीमा चैहान, पूर्व महापौर उषा चैधरी, ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा, महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण तथा बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियां एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।