Aaj Ki Kiran

केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन ने रोटरी व इन्नरव्हील क्लब के तत्वावधान में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन ने रोटरी व इन्नरव्हील क्लब के तत्वावधान में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन ने रोटरी व इन्नरव्हील क्लब के तत्वावधान में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन ने रोटरी व इन्नरव्हील क्लब के तत्वावधान में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

काशीपुर। केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन द्वारा रोटरी क्लब आफ काशीपुर एवं इन्नरव्हील क्लब आफ काशीपुर के तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन काशी विश्वनाथ स्टील्स प्रा. लिमिटेड, काशीपुर के परिसर किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि ब्लाॅक प्रमुख चन्द्रप्रभा,  मुक्ता सिंह सदस्या उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग, प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह, एसपी स्वप्न किशोर सिंह, सीओ प्रशान्त कुमार सिंह, केवीएस प्रीमियर ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, निदेशक अर्पण जिन्दल, बी.पी. गोयल, रोटरी क्लब आफ काशीपुर के अध्यक्ष रो. संजय गोयल, सचिव रो. रेखा अग्रवाल, संयुक्त सचिव रो. प्राची अग्रवाल, इनरव्हील क्लब आफ काशीपुर की अध्यक्षा रूपाली अग्रवाल, सचिव सारिका अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। शिविर में बडी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों रोटरी क्लब आफ काशीपुर एवं इन्नर व्हील क्लब आफ काशीपुर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 204 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर पुनीत मोहिन्द्रा, एस.के. सिंह, संजय अग्रवाल, रो. पवन अग्रवाल, राज मेहरोत्रा, अतुल असावा, पारस मेहरोत्रा,  डा. एस.पी. गुप्ता,  राजीव खरबन्दा, मयंक अग्रवाल, मनोज चैधरी, डाॅ. जीशान, सतीश ठाकुर, सरिता ठाकुर, कपिल चन्द्र, विपिन कुमार, लवकुश, मोहतसिम, प्रशान्त सिंह रावत, दीपक जायसवाल, संजय राणा, भीमसैन प्रजापति, अजय गुप्ता, नवीन चन्द्र भट्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, समाजसेवी उपस्थित रहे।