Aaj Ki Kiran

रोटरी क्लब ऑफ कॉर्बेट काशीपुर ने किसान इंटर कॉलेज को प्रदान किये सीलिंग फैन

Spread the love

काशीपुर। सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ऑफ कॉर्बेट काशीपुर ने किसान इंटर कॉलेज, कुंडेश्वरी में विद्यार्थियों के लिए सीलिंग फैन भेंट किए। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को बेहतर एवं सुविधाजनक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रवि सहोता ने कहा कि “सेवा ही रोटरी की पहचान है।” उन्होंने कहा कि समाज की आवश्यकताओं को समझकर सेवा करना ही रोटरी का उद्देश्य है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में रोटरी क्लब ऑफ कॉर्बेट काशीपुर भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा। कॉलेज प्रबंधन ने रोटरी क्लब ऑफ कॉर्बेट काशीपुर का आभार व्यक्त करते हुए इस सेवा कार्य की सराहना की तथा कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के हित में अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी हैं। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन अनुराग सिंह, रोटरी क्लब ऑफ कॉर्बेट काशीपुर के अध्यक्ष डॉ. रवि सहोता, डॉ. सुरुचि सक्सेना, प्रो. डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अरुण मेहरोत्रा, मुक्ता सिंह तथा रचना सिंह उपस्थित रहे।