जबलपुर।. जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने कटनी नगर निगम परिसर में सहायक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. बताया जा रहा है की पिता की मौत के बाद मकान पुत्र के नाम दर्ज करने के लिये सहायक राजस्व निरीक्षक पुत्र से ६ हजार की रिश्वत ले रहा था.
डीएसपी लोकायुक्त जेपी वर्मा ने बताया कि सुरेश कुमार वंशकार निवासी काबर जी वार्ड भट्टा मोहल्ला कटनी ने पिता के फौत हो जाने के बाद मकान को अपने नाम पर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। पिता का नाम हटाकर पुत्र का नाम रिकॉर्ड में दर्ज करने के एवज में नगर पालिक निगम में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ राकेश श्रीवास्तव ५८ वर्ष रुपयों की मांग कर रहा था। सुरेश कुमार वंशकार ने मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी संजय साहू से की थी। शिकायत पर कटनी पहुंची लोकायुक्त टीम ने राकेश श्रीवास्तव को नगर पालिक निगम परिसर में शिकायतकर्ता सुरेश कुमार से ६ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। कार्रवाई दौरान निरीक्षक भूपेंद्र दीवान, निरीक्षक नरेश बेहरा, आरक्षक गोविंद सिंह, राजपूत, विजय बिष्ट, अंकित दाहिया एवं राकेश विश्वकर्मा मौजूद रहे।

New releases are here: https://petrozartaj.com/?p=414854
Recent Changes: http://www.gxjiebai.com/aboutme/77455.html
Updates on the Topic: https://czujczuj.pl/100-percent-free-genuine-sister-and-you-may-sibling-intercourse-videos-video-clips-view-free-real-sister-and-you-can-sibling-gender-videos-news-movies-page-1/