मुरादाबाद। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री सफर की सौगात प्रदेश सरकार ने दी। जिसकी बजह से महिला यात्रियों से बसें फुल रही। उमड़ी भीड़ के चलते महिलाओं को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। बसों में चढ़ने और उतरने के दौरान धक्का मुक्की भी हुई। इससे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहार पर उमड़ी भीड़ के चलते डग्गामार वाहन चालकों की चांदी रही। परिवहन निगम में रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। शनिवार रात 12 बजे से निशुल्क यात्रा शुरू हुई। यह सुविधा रविवार रात 12 बजे तक लागू रही। जिसके चलते महिला यात्रियों की संख्या अधिक रही। रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क टिकट दिया गया। रक्षाबंधन के चलते बसें फुल रही। बहनें सुबह से ही भाइयों के घर जाने के लिए बसों के इंतजार करतीं देखी गईं। बसों को लेकर मारामारी का सामना करना पड़ा। अमरोहा डिपो पर शाम तक महिला यात्रियों की भीड़ देखी गई। डिपो में बस पहुंचते ही उसमें चढ़ने के लिए आपाधापी मची रही। बहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के लिए बसों की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। बावजूद इसके यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उधर, रक्षाबंधन पर बसों में उमड़ी भीड़ के चलते डग्गामार वाहन चालकों की चांदी रही।

Nếu bạn đang tìm một nhà cái uy tín, hãy thử sân cầu lông 66b triều khúc ! Với giấy phép PAGCOR, tỷ lệ hấp dẫn và khuyến mãi khủng mỗi ngày, đây là điểm đến không thể bỏ lỡ. TONY05-08