Aaj Ki Kiran

यूएसनगर के खिलाड़ियों ने 19 स्वर्ण पदक जीते

Spread the love


हल्द्वानी। 18वीं उत्तराखंड राज्य कराटे प्रतियोगिता में यूएस नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 19 स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा आठ रजत और आठ कांस्य पदक भी हासिल किए। सर्वाधिक 35 पदक अर्जित करने पर जिला प्रथम स्थान पर रहा। स्वर्ण पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
देहरादून में 28 और 29 अगस्त को राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता हुई थी। कराटे एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुरुष टीम काता में योगेश चंद्र पोखरिया, करन मंडल और अनिल कुमार ने स्वर्ण पदक अर्जित किए। महिला टीम काता में कोमल बत्रा, सिमरन कौर व नैंसी सागर ने स्वर्ण पदक जीता। एकल वर्ग में योगेश चंद्र पोखरिया व कोमल बत्रा ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि जशनप्रीत सिंह, सिमरन कौर, काव्य अरोरा, हरदीप सिंह, गुरप्रीत कौर, प्रांचल गिरी, कुमकुम, नैंसी सागर, युतुष अरोरा, उदयप्रताप सिंह, करन मंडल, मोहित कापड़ी व अनिल कुमार स्वर्ण पदक विजेता रहे। संतोष बिष्ट, भावना कन्याल, नितिन गुप्ता, खष्टी जोशी, कृष्णा साना, नेहा और गुड़िया ने भी परचम लहराया। कांस्य पदक हासिल करने वालों में गगनप्रीत सिंह, कार्तिक सिंह, नेहा चंद, काजल, भावना, अर्जुन राठौड़ व साक्षी हैं।

3 thoughts on “यूएसनगर के खिलाड़ियों ने 19 स्वर्ण पदक जीते

  1. Пинко Казино предлагает широкий выбор онлайн-игр и азартных развлечений.
    Casino Pinco
    Регистрация занимает всего несколько минут.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *