Aaj Ki Kiran

युवा कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Spread the love

युवा कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

युवा कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला
युवा कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

काशीपुर। चंपावत में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी और आरोपियों को कथित राजनीतिक संरक्षण दिए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए महाराणा प्रताप चैक पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया तथा दोषियों को फांसी देने की मांग उठाई।
इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि चंपावत की घटना ने देवभूमि उत्तराखंड की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने के बजाय उन्हें संरक्षण देने का कार्य कर रही है। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सारिम सैफी, महानगर अध्यक्ष अलका पाल, मुशर्रफ हुसैन, राजू छीना, मोहम्मद आरिफ सैफी, इन्दुमान, हैदर अली, मंसूर अली, मोहम्मद हनीफ गुड्डू, लवदीप सिंह, अनीस अंसारी, तौकीर अंसारी, वसीम रजा, कुलदीप सिंह, शाह आलम, रांझना गुप्ता, साहिल रजा, ललित मोहन, रियासत सैफी, फैजान अंसारी सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।