काशीपुर। राहगीरों से मोबाइल फोन झपटकर शहर में दहशत का माहौल बनाने वाले 4 शातिर मोबाईल झपटमारो को गिरफ्तार कर पुलिस ने दो दर्जन स्मार्ट मोबाईल फोन बरामद किये हैं।
नगर के मौहल्ला पक्काकोट निवासी नावेद पुत्र हयात सैफी, प्रभात कालौनी निवासी सौरभ सिंह बिष्ट पुत्र जगत सिंह, तथा ठाकुरद्वारा निवासी यश चैहान पुत्र मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल झपटमारी के मुकदमे दर्ज किये थे। वहीं थाना आईटीआई में भी दो मुकदमे दर्ज हुये थे। कुछ समय से अचानक मोबाइल झपट्टामारी गैंग के सक्रिय होने पर मामले को अति गंभीरता से लेते हुये घटनाओं के खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की टीमें गठित की गईं। आज सीओ वंदना वर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि उक्त टीमों की अथक मेहनत के चलते दौराने चैकिंग नया ढेला पुल के पास से दो मोटरसाईकिलों पर सवार 4 लोगों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शक के चलते रोका गया तो उनके कब्जे से लूटे हुये दो मोबाइल फोन बरामद हुए।सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चारों दोस्त है तथा अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिये अक्सर संडे मार्केट, गिरीताल, द्रोणासागर, आवास विकास, लोकल मार्केट व सुनसान एरिया में सांझ ढलते ही ऐसी महिलाओं, बुजुर्गों एवं अकेले चल रहे ऐसे युवा एवं व्यक्ति जोकि मोबाईल फोन पर बात करते हुये जा रहे होते है, के मोबाईल फोन छीनकर रफूचक्कर हो जाते हैं। कोई पहचान न सके, इसलिए बगैर नम्बर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल करते हैं और छीने हुए मोबाईल को दूरदराज के इलाकों में सस्ते रेटों में या मोबाईल पार्टस में अलग-अलग करके बेच देते हैं। हम लोग साथ मिलकर मोबाईल छीनते हैं। हमें यह भी जानकारी है कि लोग मोबाईल छीनने की शिकायत कम ही दर्ज कराते हैं। हम लोग छीने हुए मोबाईलों को तीन-चार महीने स्विच आॅफ रखते हैं और उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर लोगांे को अपनी मजबूरी का वास्ता देकर सस्ते दामों में बेच देते हैं। पुलिस ने धारा 34, 392, 411 आईपीसी के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीओ के मुताबिक विस्तृत पूछताछ के बाद अभियुक्तों ने छीने हुए 22 मोबाइल अपने साथी मंदीप के घर छिपाकर रखना बताया जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त सुंधाशु कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी निकट बांसियोवाला मंदिर जसपुरखुर्द, अयान पुत्र मौ. जावेद निवासी कोर्ट तिराहा जसपुरखुर्द, मंदीप सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गढ़वाल सभा निकट रुद्रांक्ष गार्डन जसपुरखुर्द तथा शादाब उर्फ सत्तू पुत्र शाकिर निवासी निकट रुद्राक्ष गार्डन जसपुर खुर्द बताये गये हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप मिश्रा, कटोराताल पुलिस चैकी प्रभारी नवीन बुधानी, बांसफौड़ान पुलिस चैकी प्रभारी अशोक कांडपाल, काशीपुर एसओजी प्रभारी ललित बिष्ट, उपनिरीक्षक संतोष देवरानी व वीरेन्द्र परिहार, हेड कांस्टेबल विनय कुमार एसओजी, कां.दीपक कठैत एसओजी, कां. प्रेम कनवाल, गिरीश मठपाल, ईश्वर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नीरज सनवाल, महिला कां. )चा तिवारी शामिल थे।

во все тяжкие мистер ошибка смотреть в хорошем качестве
спуск в бездну чорне дзеркало
найгірша людина у світі дивитися 9 пісень
Расширенный обзор: https://perfumerio.ru/s/haute-fragrance-company-wear-love-everywhere/