
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा( मुरादाबाद ) 26 विधानसभा ठाकुरद्वारा के डिलारी मंडल में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुनीता चोहान के नेतृत्व में महिला मोर्चा डिलारी मंडल की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर कानपुर में संपन्न हुई | बैठक में मुख्य विषय 14 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर रहा | 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 26 विधानसभा ठाकुरद्वारा में कैसे भारतीय जनता पार्टी का कमल खिले | महिला मोर्चा की डिलारी मंडलीय कार्य समिति की बैठक हुई | इसमें मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुरादाबाद डॉ ओमपाल सिंह सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर पहुंचाने का आग्रह किया | जिसे की आने वाले 14 फरवरी 2022 के चुनाव ने भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने का लिया संकल्प । बैठक में डिलारी मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार विश्वकर्मा विधानसभा प्रभारी जुगेश अरोरा व देहात मंडल अध्यक्ष ठाकुरद्वारा अखिलेश विश्नोई ने भी अपने विचार रखे | कैसे 2022 का चुनाव कैसे जीता जाए और मान्य योगी जी को द्वारा मुख्यमंत्री बनाया जाए । बैठक में भारी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भाग लिया और जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।