Aaj Ki Kiran

घर में आग लगने व दम घुटने से रिटायर्ड आईजी की मौत, पत्नी और बेटा हुए घायल

Spread the love



लखनऊ। लखनऊ के गाजीपुर थाना इलाके में देर रात एक मकान में आग लगने और दम घुटने से सेवानिवृत्त आईजी की मौत हो गयी तथा उनकी पत्नी एवं बेटा घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। लखनऊ पुलिस आयुक्तालय के गाजीपुर थाना क्षेत्र के एसएचओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में स्थित पूर्व आईजी डीसी पांडेय (70) के घर में बीती रात आग लग गई और उसकी पहली मंजिल पर उनका परिवार फंस गया था।
  उन्‍होंने बताया कि पुलिस पड़ोसियों के सूचना पर तत्‍काल मौके पर पहुंची और उसने एवं अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाकर पांडेय, उनकी पत्नी अरुणा पांडेय और पुत्र शशांक को बाहर निकाला। घर में धुआं भरने से सबकी हालत बिगड़ गई थी। मिश्रा ने बताया कि तीनों को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने डीसी पांडेय को मृत घोषित कर दिया। उन्‍होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटे का उपचार जारी है।
  पांडेय करीब 10 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात करीब 11 बजे पांडेय के आवास में आग लग गयी और उसकी पहली मंजिल पर पूरा परिवार फंस गया था।

4 thoughts on “घर में आग लगने व दम घुटने से रिटायर्ड आईजी की मौत, पत्नी और बेटा हुए घायल

  1. Любишь азарт? https://pfrrt.ru предлагает разнообразные игровые автоматы, настольные игры и интересные бонусные программы. Платформа создана для комфортной игры и предлагает широкий выбор развлечений.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *