ठाकुुुरद्वारा। भोजपुर के अहमद हसन की हत्या उसकी पत्नी ने साजिश रचकर अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने कबूला है कि वह हत्या करने के बाद एक दूसरे से निकाह करना चाहते थे। पुलिस के मुताबिक भोजपुर के मनिहारान निवासी अहमद हसन का शव देवीपुरा की मड़ैया गांव के पास जंगल में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। अहमद हसन वाहन चालक था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि वाहन चालक की पत्नी अफसाना उर्फ सोनम के मोहल्ले के ही परवेज से प्रेम संबंध हैं। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी परवेज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी बिजली मिस्त्री है। उसने दो साल पहले वाहन चालक के घर के पास ही दुकान किराये पर ली थी। इसी दौरान आरोपी के अफसाना से प्रेम संबंध हो गए थे। अहमद हसन और उसके परिवार के लोगों को अफसाना और परवेज के संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसके बाद वह दुकान बंद कर चला गया था, लेकिन वह अफसाना से उसका संपर्क बना रहा। महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे वह परेशान हो गई थी। उसने साजिश रची थी कि वह अपने पति की हत्या करवाने के बाद परवेज से निकाह कर लेगी। 17 दिसंबर को परवेज अहमद हसन को स्कूटी से शराब की दुकान पर ले गया। यहां से शराब, सिगरेट और नमकीन का पैकेट खरीदकर देवीपुरा की मढ़िया गांव के पास जंगल में ले चले गए थे। शराब पीने के बाद अहमद हसन अधिक नशे में हो गया था। इसके बाद आरोपी ने अहमद की मुुंह और सीने में मुक्के और पैरों से हमलाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह शव गेहूं के खेत में फेंक कर फरार हो गया था। सोमवार दोपहर बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Сопровождение импорта полностью соответствует нашим требованиям и срокам: Сопровождение ВЭД
Домбай для тех кто ценит активный отдых и природу Туры из Минска с опытными гидами Мы покажем тебе лучшие трассы и смотровые площадки Вечером тебя ждёт атмосферный ужин и баня Это отдых который зарядит тебя энергией на месяцы вперёд Не упусти возможность бронируй тур сейчас
путевки в дубай цены