काशीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के आदेशानुसार आज नालसा ;असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए विधिक सेवाएंद्ध योजना 2015 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रेलवे माल गोदाम के निकट आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में श्रमिकों के श्रम विभाग से होने वाले लाभ और श्रम कार्ड के बारे में बताया गया। पैनल अधिवक्ता श्रीमती कामिनी श्रीवास्तव ने उन्हें विधिक जानकारी दी और श्रम विभाग से होने वाले लाभों के बारे में तथा उनके अधिकारों के बारे में बताया और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निवारण हेतु विधिक जानकारी दी। शिविर में समस्त पीएलबी के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से होने बाली सहायता के बारे में बताया तथा नालसा की योजनाएं के बारे में और स्थाई लोक अदालत तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में पैरा विधिक कार्यकर्ता गीता चंद्रा, जितेंद्र कुमार, कुसुमलता, रणधीर सिंह सैनी, हेमा कुमारी,गायत्री गुप्ता आदि मौजूद थे।

Discover the amazing features of hghjfjdossa and elevate your experience today.
With its growth, hghjfjdossa is set to redefine many life components.