डाॅ.यूनुस ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

काशीपुर। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित ‘नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो’ खेल प्रतियोगिता के तहत अल्लीखां में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष डाॅ. यूनुस चैधरी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर बल्ले से शाॅट लगाकर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। इस दौरान डाॅ. यूनुस चैधरी ने युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नशा युवा पीढ़ी के सामने एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। नशे की लत केवल एक व्यक्ति का भविष्य ही बर्बाद नहीं करती, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने की यह पहल समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।
