Aaj Ki Kiran

भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आयोजन, कांग्रेेसियों ने फूंका पुतला

Spread the love

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए तथा नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कथित रूप से ‘अराजक तत्व’ कहे जाने के विरोध में महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन किया।
महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाया कि विगत दिनों हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के दौरान भाजपा सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को शामिल होने से रोकना बेहद गंभीर और लोकतंत्र को कमजोर करने वाला विषय है। अनुपम शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अफसरशाही पूरी तरह बेलगाम हो गई है और ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार का अधिकारियों पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है। पुतला दहन कार्यक्रम में मुशर्रफ हुसैन, सुशील गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, सरित चतुर्वेदी, जितेंद्र सरस्वती, मनोज जोशी, दीपिका गुड़िया, उमेश जोशी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट राजेश शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा, संदीप सहगल, एडवोकेट इंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।