Aaj Ki Kiran

एसआईआर को लेकर उपजिलाधिकारी ने की विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Spread the love

एसआईआर को लेकर उपजिलाधिकारी ने की विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक

एसआईआर को लेकर उपजिलाधिकारी ने की विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर उपजिलाधिकारी ने की विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक

काशीपुर। एसआईआर को लेकर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी ;कांशीरामद्ध समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों की ओर से एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कई आपत्तियां और सवाल उठाए गए। प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान सामने आ रही समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इन मामलों का जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाना जरूरी है। दल प्रतिनिधियों ने मांग की कि एसआईआर से संबंधित आपत्तियों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए और प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके। बैठक में संबंधित अधिकारियों से आपत्तियों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा भी जताई गई। राजनीतिक दलों ने प्रशासन से एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी और शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी ;कांशाीरामद्ध के महानगर अध्यक्ष डॉ. एमए राहुल, भाजपा से अधिवक्ता अनिल सैनी, बसपा से करण भारती, भूपेश जाटव, प्रशांत सागर आदि राजीतिक दलों के लोग मौजूद रहे।