बांग्लादेश की रोहिंग्या बस्ती में लगी भीषण आग, 1200 घर जलकर खाक

Spread the love


ढाका। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में स्थित रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप में भीषण आग लगने की सूचना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग में करीब 1200 रोहिंग्या शरणार्थियों के घर जलकर खाक हो गए। यह सब तब हुआ जब यहां स्थित कैंप16 शरणार्थी शिविर के काटा इलाके में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस बटालियन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कामरान हुसैन ने बताया कि आग बीती शाम करीब पांच बजे लगी है। उन्होंने कहा कि आग तेजी से फैली और लगभग 1200 रोहिंग्या शरणार्थी घरों को नष्ट कर दिया। कॉक्स बाजार में उखिया फायर स्टेशन के स्टेशन अधिकारी ने बताया कि आग को रात तक बुझाया गया।
जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 4.50 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की चार इकाइयां कॉक्स बाजार में मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे उन्होंने कैंप के ऊपर घना धुंआ उठते देखा। स्थानीय निवाली सद्दाम हुसैन ने बताया कि उन्होंने अचानक देखा कि आग में सैकड़ों घर जल रहे हैं। इसे काबू करने में अग्निशमन सेवा और अन्य सरकारी एजेंसियों ने कड़ी मेहनत की।
यह पहली बार नहीं है जब रोहिंग्या शिविरों में आग लगी है। कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शिविरों में आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं। संबंधित अधिकारियों ने अक्सर ही गैस सिलेंडर को आग लगने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन इस बार रोहिंग्या शिविरों के कुछ लोगों ने दावा किया है कि आग आगजनी का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello