Aaj Ki Kiran

प्रेमी जोड़े के शव संदिग्ध अवस्था में मिले, पहले घोंटा अपने प्यार का गला फिर फांसी लगाई

Spread the love


 
रामपुर। प्यार में अक्सर दो प्रेमी किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं, लेकिन अपनी चाहत को पूरा न कर पाने की तड़प में एक प्रेमी किस हद तक जा सकता है। रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े के शव संदिग्ध अवस्था में मिले। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के मनिहार खेड़ा गांव में देर शाम जंगल में राजवीर की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली। जिसके बाद गांव वाले उसे उतारकर घर ले आए। तभी उसकी प्रेमिका पिंकी के गायब होने की सूचना पर लोगों ने पिंकी को तलाशना शुरू किया तो पिंकी की लाश भी राजवीर की लाश से कुछ ही दूरी पर खेत में पड़ी मिली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल था। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला भी घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया और प्रेमी जोड़े के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रेमी जोड़ा बालिग था। राजवीर पिंकी से शादी करना चाहता था जिसके बारे में पिंकी ने कुछ लोगों से चर्चा भी की थी लेकिन, पिंकी के घर वालों की सहमत ना होने के चलते वह ऐसा करने में असहज थी। प्रथम दृश्य राजवीर द्वारा पहले पिंकी का गला घोट कर हत्या करने और उसके बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात पुलिस कह रही है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि राजवीर और पिंकी मनिहारखेड़ा थाना बिलासपुर के रहने वाले थे। दोनों में ही प्रेम प्रसंग था और दोनों ही बालिग थे। पिंकी पास के गांव में जाकर घरों में काम किया करती थी और राजवीर बिजली का मिस्त्री था। पिंकी अक्सर यह कहते हुए सुनी गई कि जहां पर काम किया करती थी कि राजवीर मुझसे शादी करना चाहता है। मैं अपने परिवार की सहमति के बिना शादी नहीं करूंगी और हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी दौरान मनिहार खेड़ा के जंगल में राजवीर की लाश एक पेड़ से लटकी मिली। उसने फांसी लगा ली थी। गांव के लोग उसे उतारकर घर ले आए तभी पिंकी गायब थी। लोगों ने पिंकी को खोजा तो पिंकी का शव भी जहां पर राजवीर की बॉडी मिली थी उससे 20 कदम की दूरी पर एक के खेत में पिंकी की बॉडी मिली।

13 thoughts on “प्रेमी जोड़े के शव संदिग्ध अवस्था में मिले, पहले घोंटा अपने प्यार का गला फिर फांसी लगाई

  1. Hey, I simply hopped over to your website by way of StumbleUpon. No longer one thing I’d normally learn, but I preferred your thoughts none the less. Thanks for making one thing worth reading.

  2. Nice blog here! Also your web site loads up very fast! What host are you using? Can I get your affiliate link to your host? I wish my web site loaded up as fast as yours lol

  3. If most people wrote about this subject with the eloquence that you just did, I’m sure people would do much more than just read, they act. Great stuff here. Please keep it up.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *