पुलिस ने चलाया वृहद सत्यापन अभियान, पांच के चालान किये

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के विरु( चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बांसफोड़ान व प्रतापपुर क्षेत्र में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें 61 लोगों का सत्यापन किया गया जिसमें 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 5 नगद चालान किए गए तथा किरायेदारों का सत्यापन न करने वाले मकान मालिकों के विरु( 83 पुलिस एक्ट में 10-10 हजार रुपये के 7 चालान किये गये।
काशीपुर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/घरेलू सहायकों/निर्माण श्रमिकों आदि का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का मकान मालिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों, ठेकेदारों एवं आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपने यहां कार्यरत या निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। सत्यापन न कराने की स्थिति में संबंधित के विरु( विधिक कार्यवाही की जा सकती है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
