Aaj Ki Kiran

अचानक लाखों रूपये की मछलियां मरने से तालाब ठेकेदार केे उड़े होश

Spread the love

 
लाखों का नुकसान, दो लोगों के जताया शक, तहरीर सौंपी
काशीपुर। तालाब में पल रही लाखों रूपये की मछलियां अचानक मर गई। तालाब ठेकेदार ने दो लोगों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस में तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौहल्ला बांसफोड़ान निवासी अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल रहमान मछली पालन हेतु तालाबों के ठेके लेता रहता है। इन दिनों उसने पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के धनौरी स्थित फार्म हाउस पर 6 तालाबों का मछली पालन का ठेका ले रखा है। इन तालाबों में पल रहीं हजारों मछलियां आज सुबह मृत पायी गयीं। भारी तादाद में लाखों रूपये की मछलियां मरने से तालाब ठेकेदार केे होश उड़ गये। माहीगीर बिरादरी के ठेकेदार ने बिरादरी के ही दो लोगों पर शक जताते हुए पुलिस में तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

38 thoughts on “अचानक लाखों रूपये की मछलियां मरने से तालाब ठेकेदार केे उड़े होश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *