पत्नी के गले पर प्रहार कर पति ने किया लहूलुहान

काशीपुर। जीजा के घर आई एक महिला का उसके पति ने चाकू से गला रेत दिया। गला रेतने के बाद पति छत से कूद कर भाग गया। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतुपुरा नाहरवाला निवासी अमृता की शादी 15 वर्ष पहले आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी राजकुमार उर्फ नन्हंे के साथ हुई थी जिसके तीन बच्चे भी हैं। अभी कुछ दिन पहले से अमृता एवं उसके पति में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। करीब एक हफ्ते पहले से वह अपने भाई के घर रह रही थी। बुधवार को वह बांसखेड़ा खुर्द निवासी अपने जीजा राकेश के यहां आई हुई थी, गर्मी होने की वजह से वह छ2त पर सोई थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे उसका पति राजकुमार उर्फ नन्हें मकान की छत पर चढ़कर आया तथा सो रही अमृता के गले पर चाकू से बार कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।
