ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने किया गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चैधरी ने ग्राम गुलड़िया एवं बांसखेड़ा में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीरेंद्र कुमार चैधरी ने किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि किसानों को अनुदान पर कीटनाशक वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने पारदर्शिता के साथ गन्ना सर्वेक्षण पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। किसानों से घोषणा पत्र भरने की अपील की। ब्लाॅक प्रभारी एवं गन्ना पर्यवेक्षकों को किसानों के साथ सीधे संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रभारी सुरेश सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक सोमपाल सिंह समेत किसान उपस्थित रहे।
