Aaj Ki Kiran

नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। पुलिस ने एक नशा तस्कर को नशे की गोलियों और कैप्सूल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विदित हो कि एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में चलाये जा रहें नशे के खिलाफ अभियान के तहत गत दिवस चौकी प्रभारी कुण्डेश्वरी एसआई सुरेन्द्र सिंह द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति हिमांशु बाठला पुत्र मुरारी लाल बाठला निवासी पर्वत कुंज कालोनी कुण्डेश्वरी काशीपुर को ग्राम गुलजारपुर से पहले पुराने ट्यूबवैल के पास प्रतिबिन्धित नारकोटिक्स से सम्बन्धित गोलियों के साथ गिरफतार किया गया। जिसके कब्जे से प्रतिबिन्धित नारकोटिक्स की 620 गोलियाँ बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, कां. किशोर फर्त्याल, गजेन्द्र गिरी, मुकेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।

One thought on “नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

  1. Discover more about oral care at prodentim at walgreens and see what makes it stand out.
    A well-organized website can make that search easier and less overwhelming.

    ## Section 2

    If the content is straightforward to read, people can focus on what matters most.

    ## Section 3

    When the message is consistent, the site feels more professional and more complete.

    ## Section 4

    It unites a clear theme, a simple layout, and a comfortable reading experience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *