काशीपुर। घर के सामने नशे का विरोध करने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर सगे भाईयों समेत आधा दर्जन लोगों के साथ मारपीट कर डाली। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में ढकिया गुलाबो निवासी बंटी पुत्र कृपाल सिंह ने बताया कि उसके घर के दरबाजे के आगे एक छायादार पेड़ है जिसके नीचे अक्सर नशेड़ी टाईप के लोग जमघट लगाकर नशा करने के साथ ही आती-जाती महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते 20 अगस्त की शाम नशा कर रहे लोगों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर झगड़े पर अमादा आरोपी गाली-गलौच करते हुए भीड़ देखकर भाग गये। इस घटना के करीब डेढ घंटे बाद रवि पुत्र लीला, हेमराज पुत्र छोटेलाल, केशव, योगेश, विकास पुत्रगण हेमराज हाथों में लोहे की सरिया व डंडे लेकर घर में घुस गये और गाली-गलौच करते हुए शिकायतकर्ता के भाई प्रमोद कुमार व विनोद कुमार, माता रूपवती पर जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने धमकाया कि यदि कोई व्यक्ति सामने आया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के विरुद्ध बलवे की धरा 147, 148, 323, 452, 504, 506 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर.आरोपियों की गिरफ्रतारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं

Sprawdz poradnik najlepsza kamera fpv dla poczatkujacych, jesli szukasz najlepszych wskazowek przy wyborze kamery FPV na start.
Aby poznac prawdziwe mozliwosci kamery, przetestuj ja w zroznicowanych warunkach oswietleniowych.