Aaj Ki Kiran

दो बच्चों की मां ने की आत्महत्याः पंखे से लटका मिला शव

Spread the love



सोलन। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत सैनी माजरा में दो बच्चों की मां एक 25 वर्षीय नहिला ने  आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका का पति सुबह ही अपने काम के लिए घर से चला गया था और जब वह शाम को वापस आया तो देखा कमरे का दरवाजा अंदर से लगा हुआ था। उसके द्वारा जब दरवाजा तोड़ा गया तो उसकी पत्नी पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
  मृतक महिला की पहचान गीता देवी 25 वर्ष यूपी के रूप में हुई है। जो कि अपने पति के साथ बीते 2 सालों से सैनी माजरा में एक किराए के मकान में रह रही थी। घटना 5 सितंबर रात की बताई जा रही है। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

3 thoughts on “दो बच्चों की मां ने की आत्महत्याः पंखे से लटका मिला शव

  1. Slot game tại xn88 thường có mini-game phụ – tăng phần thú vị và cơ hội kiếm thêm tiền thưởng ngoài vòng quay chính. TONY03-07O

  2. Thông qua hệ thống tường lửa WAF 5 lớp và công nghệ mã xác thực 2AF, 66B ẩn danh tuyệt đối mọi tài khoản người chơi đồng thời, mã hóa toàn bộ hoạt động khi hội viên truy cập, sử dụng dịch vụ, sản phẩm. Vì thế, bạn hoàn toàn có thể yên tâm khi cá cược tại đây. TONY04-18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *