Aaj Ki Kiran

दोस्तों ने ही किया दोस्ती का कत्ल, शराब पिलाकर सुला दी मौत की नींद, एक गिरफ्तार, दूसरा हत्यारा दोस्त फरार’

Spread the love


चतरा। चतरा में शराब के नशे में धुत दो दोस्तों के द्वारा ही तीसरे दोस्त के हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शराब पिलाकर अपने ही जिगरी दोस्त को गहरे कुएं में धकेल कर मौत की नींद सुलाने का गंभीर आरोप दो अन्य दोस्तों पर लगा है। मामला जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के धुना पंचायत अंतर्गत एरकी सिलार ईलाके की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटना के एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी को ले पुलिस ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव का बिगन भुईयां अपने दोस्त जीतन भुईयां व एक अन्य मित्र के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों में विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद देखते ही देखते गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इतने में भी जब तीनों शांत नहीं हुए तो जीतन ने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर बिगन की पहले जमकर पिटाई कर दी और फिर उसे गहरे कुएं में धकेल दिया। कुआं में पानी अत्यधिक रहने के कारण बिगन की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है, वहीं दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

One thought on “दोस्तों ने ही किया दोस्ती का कत्ल, शराब पिलाकर सुला दी मौत की नींद, एक गिरफ्तार, दूसरा हत्यारा दोस्त फरार’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *