
मैनपुरी। मैनपुरी जनपद में सहेली के प्यार में पड़ी 3 बच्चों की मां पति को छोड़कर चली गई। अपने समलैंगिक संबंधों के चलते पति का ही त्याग कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन विवाहिता ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया और अब सहेली के साथ जायेगी।
थाना बिछवां इलाके की एक गांव की रहने वाली विवाहिता अपनी प्रेमी युवती के साथ बीते माह चली गई थी। जिनकी गुमशुदगी दोनों के परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। जब दोनों को पता चला कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई है तो वह दोनों थाने आ गयीं। परिजनों को भी बुलाया गया पर विवाहिता अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई और अपनी सहेली के साथ नोएडा चली गई। गांव नेकपुरा निवासिनी वन्दना की दोस्ती कुरावली थाना क्षेत्र के गांव हविलिया की रहने वाली खुशबू से थी। अक्सर वंदना बाइक से खुशवू से मिलने उसके गांव हविलिया आती जाती थी। ये आना-जाना और ये दोस्ती खुशबू के पति को पसंद नहीं थी। इस बात को लेकर हमेशा उनमें झगड़ा होता था। 27 अप्रैल को खुशबू अपने 3 बच्चों शालू (11), कनक (8) व आर्यन (7) के साथ घर से गायब हो गई। वहीं उसी दिन वंदना भी अपने घर से लापता हो गई।
वंदना की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने थाने में दर्ज कराई 29 अप्रैल को खुशबू के पति संजीव कुमार ने भी पत्नी व बच्चों की गुमशुदगी थाना में दर्ज कराई। थाना पुलिस छानबीन में लगी थी। परिजनों को भी आशंका थी कि ये दोनों साथ साथ ही हैं। शुक्रवार की सुबह वंदना व खुशबू बच्चों के साथ अचानक थाना पहुंची और पुलिस को सारी कहानी बतायी। खुशबू का कहना था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसी से तंग आकर वह अपनी सहेली वंदना के साथ नोएडा चली गई थी। वहां दोनों एक कंपनी में काम करके अपनी व बच्चों की गुजर बसर कर रही हैं। परिजनों के थाना पहुंचने के बाद भी खुशबू ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया और कहा कि मेरा जीना मरना वंदना के साथ ही है। दोनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह अपनी स्वेच्छा से ही गयी थी। बच्चों ने भी खुशबू की बात का समर्थन किया।

Discover more about oral care at prodentim scam and see what makes it stand out.
The site focuses on practical information that helps visitors make sense of daily care.
## Section 2
This makes the whole experience feel more structured and more reliable.
## Section 3
People often assess a website not only by design but also by practical value.
## Section 4
It brings together a clear theme, a simple structure, and an easy reading experience.