
काशीपुर। जीएसटी दिवस के अवसर पर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जीएसटी दिवस के अवसर पर टैक्स बार एसोसिएशन के समस्त सदस्यों द्वारा केक काटकर जीएसटी दिवस मनाया गया। साथ ही जीएसटी पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए इसे व्यापार हित में बताते हुए अपेक्षा की गई कि अन्य व्यापारी भी जीएसटी का लाभ लेने में हिचकिचाहट महसूस नहीं करेंगे। कार्यक्रम में मुकेश कुमार सक्सेना, प्रमोद चौहान, सुभाष चंद्र अग्रवाल, आसिफ, जफर, मयंक गुप्ता, संजीव कुमार शर्मा, नवनीत गोयल, विकास वर्मा, अंकुर अग्रवाल, महेश शर्मा, नरेंद्र रस्तोगी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अश्वनी सैनी व स्वतंत्र नवीन आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
