Aaj Ki Kiran

गिरीताल रोड पर घायल मिला गौवंश

Spread the love

काशीपुर। गिरीताल रोड पर आज सुबह एक बछड़ा घायलावस्था में मिला। संभावना है कि किसी अज्ञात वाहन या पशुओं की आपसी लड़ाई में उसे चोट लगी थी। बछड़े के पिछले पैरों से खून बह रहा था। घायल बछड़े की सूचना पशु चिकित्सा विभाग को दी गई। पशु चिकित्सालय की वैन पन्द्रह मिनट में मौके पर पहुंच गयी और बड़ी मशक्कत से घायल बछड़े को काबू में कर उसका उपचार किया गया। पशु चिकित्सालय से डॉ. प्रिंस तथा सहायक संजीव ने बछड़े के घाव पर दवा लगाई। हालांकि बछड़ा बड़ी मुश्किल से काबू में आया। पशु चिकित्सक ने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया। बाद में बछड़ा बेकाबू होकर भाग गया।

One thought on “गिरीताल रोड पर घायल मिला गौवंश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *