Aaj Ki Kiran

चोरी का खुलासा न होने पर किया पुलिस चौकी का घेराव

Spread the love

चोरी का खुलासा न होने पर किया पुलिस चौकी का घेराव

चोरी का खुलासा न होने पर किया पुलिस चौकी का घेराव
चोरी का खुलासा न होने पर किया पुलिस चौकी का घेराव

फोटो-1 पुलिस चौकी का घेराव करते कालोनीवासी
काशीपुर। करीब दस दिन पूर्व अपना घर सोसाइटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। खुलासे की मांग को लेकर आज अपना घर सोसाइटी के दर्जनों लोगों ने कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी का घेराव कर चोरी के शीघ्र खुलासे की मांग की।
बताते चलें कि सोसाइटी के बी-72 पार्क-7 में रहने वाले बृजेश सिंह पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 9 जून को गर्मी की छुट्टियों में उनका परिवार पिथौरागढ़ गया था। 27 जून शाम परिवार पहुंचा तो देखा कि मकान के ताले टूटे थे और सामान अस्त-व्यस्त था। बृजेश सिंह के मुताबिक चोर घर से करीब 10-11 तोला सोना व इतनी ही चांदी के आभूषण और 8-10 हजार रुपये नकदी आदि ले गए थे। चौकी में घेराव करने पहुंची महिलाओं ने चौकी इंचार्ज के न मिलने पर उनके कार्यालय के गेट पर चूड़ियां टांग दीं। उधर सोसायटी के लोग चोरी के खुलासे की मांग को लेकर एसपी से मिलने काशीपुर पहुंचे, लेकिन वे अपने कार्यालय में नहीं मिल सके, जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा। इस दौरान अनुराग गंगोला, अंजली भारती, रवि प्रकाश, रवि गुप्ता, श्रीवास्तव, राजेंद्र ढिल्लों, महेश चंद्र, मातवर सिंह, हृदयेश कुमार, योगेंद्र कुमार, राजीव कुमार, मनीषा, हेमा रावत, दीपा सत्यवली आदि थे। उधर पीड़ित द्वारा एसपी काशीपुर से भी मुलाकात करने की बात कही जा रही है।

3 thoughts on “चोरी का खुलासा न होने पर किया पुलिस चौकी का घेराव

  1. Вы можете выбрать игры различных жанров и форматов.
    Casino Pinco
    Пинко Казино — это оптимальное сочетание функциональности и выгодных условий.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *