
रतूपुरा गांव में कच्ची अवैध शराब की चलती मिली बार
60 लीटर अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा( मुरादाबाद ) उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी मुरादाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी मुरादाबाद के पर्यवेक्षण में आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जनपद मुरादाबाद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ठाकुरद्वारा क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से थाना ठाकुरद्वारा के अंतर्गत शरीफननगर व रत्तुपुरा में संदिग्ध ठिकानों पर औचक छापेमारी की गई। रत्तुपूरा से लगभग 60 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना ठाकुरद्वारा में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गई। इसके साथ ही साथ उत्तराखंड से शराब की तस्करी पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत ठाकुरद्वारा- काशीपुर (उत्तराखंड) राजमार्ग की सीमा पर आने जाने वाहनों की सघन तलाशी ली गई। आगे भी निरंतर रूप से प्रवर्तन अभियान चलाते हुए अवैध मदिरा के धंधे में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रवर्तन टीम में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, अजय सिंह (प्रवर्तन), प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक गण व आबकारी हमराह तथा कोतवाली ठाकुरद्वारा पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश कुमार उपाध्याय मय पुलिस बल सम्मिलित रहे।

Медицинский вывод из запоя направлен на снятие интоксикации, нормализацию сна, восстановление водно-солевого баланса, снижение тревоги, поддержку сердца, печени, нервной системы, мозга и внутренних органов. Нарколог оценивает состояние больного, уточняет длительность запоя, количество алкоголя, наличие хронических заболеваний, прием таблеток, прошлое лечение алкоголизма, возможные противопоказания и признаки алкогольного абстинентного синдрома. После обследования подбирается индивидуальная терапия: инфузионная капельница, очищающая детоксикация, гепатопротекторы, кардиопротекторы, витамины, успокоительные средства, медикаменты для стабилизации показателей и рекомендации по дальнейшему наблюдению.
Подробнее тут – http://vyvod-iz-zapoya-moskva13-1.ru/vyvod-iz-zapoya-moskva-stacionar/https://vyvod-iz-zapoya-moskva13-1.ru