घर-घर तक पहुंच रहा है सरकार योजनाओं का लाभ: बिष्ट

काशीपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में हर घर तक सरकार योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की तीन साल की उपलब्धि गिनाई। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री बिष्ट मंडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रुबरु थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर 24 मार्च से 30 मार्च तक ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगेंगे। शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने तुष्टीकरण, लैंड जिहाद और जबरन धर्मांतरण के विरु( सख्त कार्रवाई कर तथा सामान नागरिक संहिता लागू कर देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़ी है। यहां मेयर दीपक बाली, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पीसीयू चैयरमैन राम मेहरोत्रा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व मेयर ऊषा चैधरी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रवि पाल व सीमा चैहान आदि मौजूद रहे।

Pinco Casino открывает мир азартных развлечений с удобной платформой.
Пинко Казино
Игровой процесс проходит быстро и без технических задержек.
https://riossport.ru/bitrix/redirect.php?goto=https://app.readthedocs.org/profiles/ShelbyCruz24/
https://zookompleks.ru