Aaj Ki Kiran

गेस्ट हाउस सेक्स रैकेट का पर्दाफाशः तीन युवतियां समेत 6 गिरफ्तार…

Spread the love

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस की टीम ने सेक्टर-49 क्षेत्र में स्थित एक गेस्ट हाउस में चले रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया है। आरोपी ऑनलाइन और व्हाट्सएप के जरीए ग्राहकों से संपर्क करते थे। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कर रही है। नोएडा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र यादव ने बताया कि कई दिन से गेस्ट हाऊस में सेक्स रैकट चलने की जानकारी मिल रही थी। बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस टीम ने सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित क्राउन स्टे गेस्ट हाउस में छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुराग, दानवेंद्र और शैलेंद्र यादव के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन और 3500 रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में संबंधित धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हिरासत में ली गई युवतियों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। इस दौरान फरार हुए आरोपी सेक्टर-51 निवासी अर्जुन की तलाश करने में पुलिस जुटी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ये लोग गूगल और व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से लोगों से बात करते थे। बात करने के दौरान यदि किसी ग्राहक से डील होती थी तो ये लोग लड़कियों के माध्यम से देह व्यापार करवाते थे। इसकी एवज में ग्राहकों से 3000 रुपये प्रति ग्राहक तक वसूली की जाती थी। 1000 रुपये लड़कियों को प्रति ग्राहक दिए जाते थे।

One thought on “गेस्ट हाउस सेक्स रैकेट का पर्दाफाशः तीन युवतियां समेत 6 गिरफ्तार…

  1. Врач контролирует состояние пациента на протяжении всей процедуры — от первого введения препаратов до стабилизации самочувствия. Обычно уже через час после постановки капельницы уходит тошнота, нормализуется сон, снижается тревожность и тяга к спиртному. По завершении инфузионной терапии нарколог оставляет необходимые медикаменты на несколько дней, дает чёткие инструкции по их приёму и рекомендует дальнейшие шаги: амбулаторное наблюдение, кодирование или реабилитацию. После вывода из запоя обязательно даются рекомендации по продолжению лечения алкоголизма, включая кодирование и реабилитацию. Во многих случаях — да: в частной клинике платная помощь включает выездную стабилизацию, чтобы анонимно и быстро провести необходимые процедуры на месте.
    Получить дополнительную информацию – telefon-narkologa-na-dom

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *