क्षेत्र का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता: बेहड़
रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ ने राज्य योजना के अंतर्गत शांतिपुरी नंबर दो कामधेनु दुग्ध समिति से आनंदपुर होते हुए शांतिपुरी नंबर तीन को जोड़ने वाले करीब 900 मीटर सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक बेहड़ ने लोगों की नाली, सड़क व स्कूलों की समस्याओं को सुना। कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है। बेहड़ ने कहा कि अस्वस्थ रहने व कोरोना में एक वर्ष का बजट चले जाने के बावजूद उन्होंने अपनी पूरी विधानसभा में अभी तक कुल 28 सड़कों का शिलान्यास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने अपने 10 साल के कार्यकाल में मात्र कोरी घोषणएं व कुछ गिने-चुने व्यक्तिगत काम ही किए हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि वह अपने बाकी बचे तीन साल के कार्यकाल में लोगों की शिकायतों व समस्याओं को शत प्रतिशत पूरा करके दिखाएंगे। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, प्रधान चंद्रकला बिशन कोरंगा, स्वतंत्रता सेनानी संगठन के जिला संयोजक डॉ. बीडी जोशी ने विकास कार्यों के लिए विधायक बेहड़ का आभार व्यक्त किया। वहीं बेहड़ ने नवनियुक्त स्वतंत्रता सेनानी संगठन के जिला संयोजक डा. बीडी जोशी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

реабилитация наркозависимых стационар реабилитация наркозависимых стационар
наркологическая помощь на дому в москве наркологическая помощь на дому в москве
наркологическая клиника стационар наркологическая клиника стационар
1win tez yechish 1win tez yechish
lucky jet 1win lucky jet 1win
1win lucky jet signal https://1win39427.help/
1win change password on site 1win change password on site