कोतवाली में कराई गई हिस्ट्रीशीटरों की परेड

काशीपुर। काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली बुलाकर उनकी परेड कराई गई। इस दौरान उनकी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने तथा अच्छा चाल-चलन बनाए रखने के लिए सख्त चेतावनी एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने या किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरु( नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
