https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

काशीपुर में भाजपा के तीन मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति का भेजा प्रस्ताव

Spread the love


काशीपुर। आगामी दिनों में भाजपा अपने मंडल अध्यक्षों की घोषणा करने जा रही है। इसी के चलते अब ज्यादा बूथ वाले विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों की संख्या बढ़ाये जाने की कवायद भी अंतिम दौर में है। काशीपुर में भी अब नगर मंडल में दो मंडल अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी के बाद काशीपुर में तीन मंडल अध्यक्ष बना दिये जायेंगे जिसे क्रमशः पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष, पश्चिमी नगर मंडल अध्यक्ष व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के नाम से जाना जाएगा। नगर मंडल अध्यक्षों को नगर के दो भाग जिनमें एक भाग रेलवे क्रॉसिंग से मुख्य बाजार की तरफ तथा दूसरा भाग रेलवे क्रॉसिंग से बाजपुर रोड की तरफ का होगा। जबकि ग्रामीण क्षेत्र का कुछ भाग नगर क्षेत्र में मिलाया जाएगा। वर्तमान में नगर मंडल अध्यक्ष की दौड़ में तीन नाम बताये जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि काशीपुर नगर मंडल में तीन अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आगामी दिनों में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *