एसआईआर को लेकर महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में हुई पार्षदों की बैठक

काशीपुर। नगर निगम सभागार में महापौर दीपक बाली ने आज एसआईआर को लेकर पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली और उनका आह्वान किया कि किसी भी वार्ड में कोई भी व्यक्ति ऐसा न बचे जिसका नाम सूची में दर्ज होने से रह जाए। अपने-अपने क्षेत्र में सभी पार्षद पूरी ताकत लगाएं और लोगों का नाम दर्ज कराने में उनकी मदद करे। जहां कहीं बीएलओ या फिर इस ड्यूटी में लगे दूसरे अधिकारियों व कर्मचारियों को कोई दिक्कत हो रही हो तो पार्षदों द्वारा उनकी भी मदद की जाए। महापौर ने कहा कि एसआईआर मे सहभागिता राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसमें देश के सभी नागरिकों का नाम शामिल होना है लिहाजा इसमें नाम दर्ज कराने हेतु पूरी गंभीरता से काम किया जाए। महापौर द्वारा ली गई इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय कुमार बाॅबी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, पार्षद सीमा सागर, पुष्कर सिंह बिष्ट, प्रिंस बाली, अनीता कांबोज, वैशाली गुप्ता, बीना नेगी, सतीश शर्मा, दीपा पाठक, ममता सैनी, संदीप सिंह मोनू, अनिल कुमार, रवि प्रजापति, शिवांश गोले, अशोक सैनी आदि ने भाग लिया।
