https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Spread the love

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
कैलाश रावत अध्यक्ष, प्रशांत रावत उपाध्यक्ष व बहादुर बने प्रचार मंत्री

 

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

देहरादून। उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संध ;मुख्यालयद्ध की नई कार्यकारिणी के वर्ष 2025-26 हेतु चुनाव संपन्न हुई। सूचना विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में संघ के चुनाव संपन्न कराये गये। चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार, रामसिंह परजोली की देखरेख में संघ के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव नतीजों को घोषित करते हुए चुनाव अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से प्रशांत रावत, संजय कुमार, महामंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारूल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, संगठन मंत्री पद पर सत्येंन्द्र बिजल्वाण, संयोजक/आॅडिटर पद पर अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालम सिंह नगरकोटी को निर्वाचित घोषित किया गया है। चुनाव अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत को 52 मत एवं मनोज शुक्ला को 17 मत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से प्रशांत रावत, संजय कुमार को 34-34 मत, महामंत्री पद पर अंकित कुमार को 51 एवं चेतन पाण्डेय को 18 मत, संगठन मंत्री पद पर सत्येंन्द्र बिजल्वाण को 45 एवं नरेन्द्र सिंह सजवाण को 24 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारूल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, संयोजक/आॅडिटर पद पर अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालम सिंह नगरकोटी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत ने कहा कि नई कार्यकारिणी द्वारा एक स्वर में संकल्प लिया गया कि विभागीय कार्मिकों से संबंधित मुद्दों पर कार्यवाही किये जाने हेतु उच्च स्तर पर वार्ता की जायेगी। जल्द ही एक मांग पत्र तैयार कर उच्चाधिकारियों को दिया जायेगा। विभाग से यह भी मांग की जायेगी कि जल्द से जल्द विभाग का पुनर्गठन किया जाय। नव निर्वाचित महामंत्री अंकित कुमार ने कहा कि विभागीय हित में ठोस कार्ययोजना तैयार कर इस बात पर जोर दिया जायेगा कि जनपदीय कार्यालयों में ढांचा बढ़ाया जाय। नव निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा सभी कार्मिक साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

15 thoughts on “उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन”

  1. I was genuinely glad to discover this article today because it manages to deliver a very easy-to-follow and objective overview of the subject without getting bogged down in unnecessary details or overly complex jargon that confuses readers.

    best non gamstop casinos

  2. I think this post works very well because it explains the topic in a clear way without overcomplicating anything, while also maintaining a calm and enjoyable tone that makes the discussion more enjoyable overall.

    casinos not on gamstop

  3. I appreciate how this post stays clear and interesting without trying to overcomplicate the subject, because that kind of balanced and easygoing style usually creates much more engaging and respectful discussions between different readers online.

    casino non aams affidabili

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *