Aaj Ki Kiran

अवैध शस्त्र-कारतूस व फर्जी लाइसेंसों के साथ तीन गिरफ्तार

Spread the love

अवैध शस्त्र-कारतूस व फर्जी लाइसेंसों के साथ तीन गिरफ्तार

अवैध शस्त्र-कारतूस व फर्जी लाइसेंसों के साथ तीन गिरफ्तार
अवैध शस्त्र-कारतूस व फर्जी लाइसेंसों के साथ तीन गिरफ्तार

एसटीएफ की गिरफ्त में तीन आरोपी
काशीपुर। एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त काशीपुर कोतवाली में धारा 318;4द्ध, 338, 336;3द्ध, 340, 61;2द्ध, 3;5द्ध,111 बीएनएस 2023 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था उसी मुकदमे की विवेचना के क्रम में कल देर रात्रि एसटीएफ व ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट आॅप्रेशन में कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 3 लोगों को 3 अवैध शस्त्र, कारतूस व फर्जी लाइसेंस के साथ गिरफ्तार किया हैै।
एसटीएफ को प्राप्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया था कि राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे शस्त्र लाइसेंस प्रचलन में हैं, जो बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिकाओं में दर्ज किए गए हैं तथा जिनमें फर्जीवाड़े एवं अनियमितताओं की संभावना है। इसी क्रम में एसटीएफ द्वारा विगत लगभग दो माह से विभिन्न राज्यों के जिलाधिकारी कार्यालयों एवं शस्त्र लाइसेंस निर्गमन प्राधिकारियों से हजारों शस्त्र लाइसेंसों का विवरण प्राप्त कर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि नौशाद हुसैन सहित 10 व्यक्तियों द्वारा जनपद शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश से निर्गत दर्शाए गए शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर काशीपुर स्थित गन हाउस से शस्त्र क्रय किए गए थे।  प्राप्त आख्या में यह तथ्य प्रकाश में आया कि संबंधित व्यक्तियों के नाम से कोई शस्त्र लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया था तथा प्रस्तुत लाइसेंसों के क्रमांक अन्य व्यक्तियों के नाम पर निर्गत पाए गए। इस प्रकार प्रस्तुत शस्त्र लाइसेंस प्रथम दृष्टया कूटरचित एवं फर्जी पाए गए। देर रात्रि 03 लोगों को अवैध शस्त्र, कारतूसों व कूटरचित शस्त्र लाइंसेंस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नौशाद हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी मोहल्ला थाना साबिक काशीपुर इसके पास से 1 पिस्टल 30 बोर 28 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस बरामद हुआ। जतिन कांडपाल पुत्र पूरन चन्द्र कांडपाल निवासी चामुंडा मंदिर काशीपुर के पास से 1 पिस्टल 32 बोर, 18 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस बरामद हुआ तथा अजीम पुत्र नन्हंे पहलवान निवासी ग्राम व पोस्ट सिन्धोली जनपद शाहजहाँपुर उत्तरप्रदेश हाल निवासी थाना काशीपुर उधमसिंह नगर से 1 पिस्टल 30 बोर, 19 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस बरामद हुआ। एसटीएफ उत्तराखण्ड टीम में निरीक्षक एमपी सिंह व अरुण कुमार, उपनिरीक्षक जगदीप नेगी व प्रकाश भगत अ. उपनिरीक्षक सत्येन्द्र गंगोला, हे.कां. गोविन्द बिष्ट व रियाज अख्तर, कां. गुरवंत सिंह, हे.कां. सुरेन्द्र सामंत, कां. सोनू पाण्डे, हे.का. चालक संजय कुमार समेत ऊधमसिंह नगर पुलिस के उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी, हेड कां. दीपक कुमार, कां. हरीश गोस्वामी व चालक ललित चैधरी शामिल रहे।