Aaj Ki Kiran

अब ससुराल में न महिलाओं का दम घुटेगा न ही मां बेसहारा होगी

Spread the love

भोपाल। अब पत्नियां न पति की प्रताडना सहेंगी और न ससुराल में सास, ससुर या ननद से प्रताडित होंगी। ऐसी महिलाएं जो घुट-घुटकर जीवन जी रही हैं, उनके लिए न केवल एक नई राह बनने जा रही है, बल्कि अपने बच्चों के हाथों निरादर सह रही उपेक्षित और बेसहारा माताएं भी सम्मान का जीवन जी सकेंगी। ऐसी घरेलू हिंसा की शिकार, अन्य किसी तरह से पीडित आश्रय ढूंढ रही महिलाओं के लिए सितंबर के अंत तक इंदौर के खंडवा रोड पर एक आश्रय स्थल की शुरुआत होने जा रही है, जिसका संचालन एक एनजीओ द्वारा किया जाएगा। इस आश्रय स्थल को जानकी कुटी का नाम दिया जा रहा है। इसे प्रारंभ करने की  तैयारियां जिला प्रशासन के महिला बाल विकास विभाग के निर्देशन में चल रही हैं। यहां आश्रय लेने वाली महिलाओं को कई तरह के काम करना भी सिखाए जाएंगे।
एनजीओ पंडित दीनदयाल शिक्षा सुधार एवं समाज कल्याण समिति इसका संचालन करेगा। शुरुआत में यहां करीब 25 महिलाओं को आश्रय दिया जा सकेगा। यहां पूरे संभाग की उन महिलाओं को आश्रय दिया जाएगा, जो घरेलू हिंसा की शिकार हैं या किसी अन्य तरीके से पीडित हैं और अपने जीवन की नई शुरुआत कर अपनी पहचान खुद बनाना चाहती हैं।
सिखाए जाएंगे  काम  
यहां न केवल महिलाओं को आश्रय दिया जाएगा, बल्कि उन्हें कढ़ाई-बुनाई, सिलाई, ब्यूटी पार्लर का कोर्स सहित कम्प्यूटर कोर्स भी करवाया जाएगा, ताकि वह नौकरी कर जीवन की नई शुरुआत कर सकें। यहां सिखाए गए कामों के बाद महिलाओं की नौकरी लगवाने में भी एनजीओ ही मदद करेगा। एनजीओ के सचिव देवेंद्रकुमार मिश्रा के मुताबिक  फिलहाल इसका खर्च एनजीओ ही वहन करेगा। जरूरत पडने पर समाज और दोस्तों से मदद ली जाएगी।
इनका कहना है
एनजीओ 4 साल पुराना है। इस तरह का काम शुरुआत से करना चाहते थे, इसीलिए महिला बाल विकास विभाग की महिला अधिकारी को योजना बताई और इस पर काम शुरू किया। सितंबर के अंत में इसकी शुरुआत की जाएगी। इस आश्रय स्थल का नाम जानकी कुटी होगा।

11 thoughts on “अब ससुराल में न महिलाओं का दम घुटेगा न ही मां बेसहारा होगी

  1. xn88 casino không ngừng mở rộng kho trò chơi, hợp tác với nhiều nhà cung cấp lớn, đảm bảo người chơi luôn có lựa chọn mới mẻ, tránh nhàm chán khi tham gia lâu dài. TONY03-18H

  2. of course like your web-site however you have to check the spelling on several of your posts. Many of them are rife with spelling problems and I find it very troublesome to tell the reality then again I will surely come back again.

  3. These kind of posts are always inspiring and I prefer to read quality content so I happy to find many good point here in the post. writing is simply wonderful! thank you for the post

  4. I cannot thank you more than enough for the blogposts on your website. I know you set a lot of time and energy into these and truly hope you know how deeply I appreciate it. I hope I’ll do a similar thing person sooner or later.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *