Aaj Ki Kiran

सोशल मीडिया पर लड़की बनकर लड़के ने से डॉक्टर से ठगे 2 करोड़

Spread the love


नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के एक मशहूर डॉक्‍टर के साथ पिछले दिनों हुई 2 करोड़ की ठगी के मामले में यवतमाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने वाले 12वीं तक पढ़े युवक ने सोशल मीडिया पर खुद को महिला के तौर पेश कर 44 साल के महशूर डॉक्‍टर को हनीट्रैप में फंसा लिया था। दो करोड़ की चपत के बाद उसे खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ।  पीड़ित ने शनिवार को यवतमाल पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी का नाम संदेश मानकर है। अपने पिता की मौत के बाद एक स्‍थानीय सोसायटी में किराये पर रहता है। फिलहाल आरोपी 7 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर रहेगा।
 पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक महिला के रूप में अपना फर्जी प्रोफाइल बना रखा था। कुछ महीने पहले डॉक्टर सोशल मीडिया पर संदेश मानकर के संपर्क में आ गया। संदेश मानकर ने खुद को एक अमीर परिवार का बताया और दुबई में कारोबार होने की बात कही।
पिछले महीने संदेश ने डॉक्‍टर से कहा कि उसकी बहन का अपहरण हो गया है और उससे दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। इसके बाद डॉक्‍टर ने यवतमाल जाकर 12 अगस्त को आरोपी के द्वारा बताए गए व्यक्ति को यह राशि सौंप दी। बाद में संदेश ने कॉल कर बताया कि उसकी बहन को अपहरणकर्ताओं ने छोड़ दिया है। इसके साथ पीड़ित को एक बैंक खाते में 7,20,000 रुपये जमा करने के लिए कहा। यही नहीं, डॉक्टर ने यह रकम भी जमा करा दी। इसके बाद आरोपी ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स के साथ मोबाइल फोन बंद कर लिया। डॉक्‍टर को ठगी अहसास तो उसने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यवतमाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.97 करोड़ रुपये की राशि बरामद कर ली है।

13 thoughts on “सोशल मीडिया पर लड़की बनकर लड़के ने से डॉक्टर से ठगे 2 करोड़

  1. sparkdex ai SparkDex is redefining decentralized trading with speed, security, and real earning potential. On spark dex, you keep full control of your assets while enjoying fast swaps and low fees. Powered by sparkdex ai, the platform delivers smarter insights and optimized performance for confident decision-making. Trade, earn from liquidity, and grow your crypto portfolio with sparkdex — the future of DeFi starts here.

  2. It is perfect time to make some plans for the future and it is time to be happy. I’ve read this post and if I could I want to suggest you some interesting things or suggestions. Perhaps you can write next articles referring to this article. I wish to read more things about it!

  3. Substantially, the post is really the best on this laudable topic. I concur with your conclusions and will eagerly watch forward to your future updates.Just saying thanx will not just be enough, for the wonderful lucidity in your writing.

  4. Easily, the post is really the greatest on this laudable topic. I concur with your conclusions and will thirstily look forward to your future updates. Saying thank will not just be sufficient, for the wonderful c lucidity in your writing. I will instantly grab your rss feed to stay privy of any updates. Solid work and much success in your business enterprise!

  5. Abnormal this put up is totaly unrelated to what I was searching google for, but it surely used to be listed at the first page. I suppose your doing one thing proper if Google likes you adequate to place you at the first page of a non similar search.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *