काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन ने आदर्श गांव योजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रक्षाबंधन के अवसर पर देश के कार्ययुक्त गांव में वट अथवा पीपल का पौधा लगाकर उसके संरक्षण के लिए राखी बांधकर जिम्मा उठाया। इसी क्रम में उत्तराखंड क्षेत्र के 10 गांव में वट/पीपल के पौधे लगाए गए। क्षेत्र प्रमुख नीतिश कुमार ने बताया कि प्रकृति के संरक्षण हेतु सूर्या फाउंडेशन द्वारा ऐसी सकारात्मक पहल पिछले कई वर्षों से की जा रही है। इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी ग्रामवासी वट या पीपल के पौधे लगाकर उनका पूजन कर व रक्षा सूत्र बांधकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी ली है। इस अभियान में भरत शाह, रणधीर सिंह सैनी, प्रीतम, रवि, शुभम, सचिन, अजय,कृष्णा, दीपक, सुनील, प्रशांत, अवनीश आदि उपस्थित रहे।
