काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड में एक बार फिर जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी पहले से भी अधिक सीटें हासिल कर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी। प्रेस को जारी अपने वक्तव्य में विधायक चीमा ने कहा कि सर्वे से मिल रही जानकारी के अनुसार देशभरके साथ ही उत्तराखण्ड में भी भाजपा का ग्राफ ऊंचाई पर है। अन्य कोई भी दल उसके सम्मुख टिक नहीं पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित की जा रही जनहितकारी योजनाओं से लोग प्रभावित हैं और इसका भरपूर लाभ ले रहे हैं। जनता में प्रधानमंत्री श्री मोदी का जादू बरकरार है। वहीं उत्तराखण्ड में युवा मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी छाये हुए हैं। उनके द्वारा विकासपूर्ण योजनाओं की घोषणा की जा रही है। आने वाले समय में जनता को इन योजनाओं का खासा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री धामी के विचारों, नीतियों एवं प्रदेशहित में बनाई जा रहीं योजनाओं को लोग पसंद कर रहे हैं। भाजपा के साथ ही जनता को मुख्यमंत्री श्री धामी के पर पूरा भरोसा व विश्वास है। श्री चीमा ने कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा नम्बर वन पर है। कोई कितने भी दावे और दलीलें पेश करे लेकिन यह तय है कि काशीपुर विधानसभा सीट से अगला विधायक भारतीय जनता पार्टी का ही चुना जायेगा और प्रदेश में अगली सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी तथा भाजपा शासनकाल में काशीपुर में विकास की धारा अनवरत बहती रहेगी।

1x giri? 1xbet-53.com .
услуги гидроизоляции подвала gidroizolyacziya-podvalov.ru .