Aaj Ki Kiran

सपा प्रत्याशी नवाब जानने बरसात के दौरान विकास के नाम पर किया जनसंपर्क

Spread the love

अनिल शर्मा

ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद ) ठाकुरद्वारा समाजवादी पार्टी द्वारा तीसरी बार सपा विधायक नवाब जान खां को ठाकुरद्वारा विधानसभा 26 का कर्मठ जुझारू विकास पुरुष का दर्जा देते हुए प्रत्याक्षी बनाया है उन्होंने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांव में जनसंपर्क कर विकास के नाम पर बोट मांगे।
26 विधान सभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी नवाब जान खां ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के गांव रामपुर घोंघर, सुरजननगर, पीपली अहीर, नाजर पट्टी, बंदेवाली मंडैय्या, मधुपूरी, बहापुर, पीपली घनश्याम, महमूदपुर कैसो, तालमपुर, बालापुर, बढ़ापुर में जनसपंर्क कर पार्टी पक्ष में ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की। इस दौरान सपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम प्रदेश की जनता को ठगा है। प्रदेश और देश में जातिवाद की राजनीति की। साथ ही कहा कि आज प्रदेश में सपा की लहर है। लोग सपा की नीतियों से प्रभावित होकर विकास पुरूष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है। इस मौके पर राजवीर सिंह विश्नोई, अर्जुन सागर, नरेश सिंह, मनोहरी सिंह सैनी, श्योराम सिंह सैनी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *