
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
श्री रामलीला व कृष्णा लीला का कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रामलीला कमेटी के द्वारा रामलीला मैदान में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद झंडा जलूस निकाला गया I
कमलेश कुमार अग्रवाल के द्वारा झंडा पूजन पंडित श्री ललित प्रसाद शास्त्री जी ने श्री रामलीला ग्राउंड से प्रातः 10:00 बजे करायाI झंडा जुलूस रामलीला मैदान से प्ररारंभ होकर, बड़े बाज़ार में खाकेस्वर मंदिर से कोतवाली के सामने से तहसील वाले हनुमान मंदिर पर पहोच कर हनुमान चालीसा पाठ, राम स्तुति व आरती के बाद एसडीएम रोड से होते हुए कमाल पूरी रोड स्थित दशहरा मेला मैदान पहुंच कर मैदान पर झंडा लगने के बाद पूजा अर्चन का कार्य संपन्न किया गया I कार्यक्रम में अवनीश कुमार शर्मा, दिनेश पुठिया, विशाल पुठिया, शरद पुठिया, सुनील पुठिया, गौरव चौहान , नागेंद्र शिवकुमार सिंह, संतोष चौहान जी, पुष्पेंद्र , बंटी सक्सेना जी, एडवोकेट विशाल अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, शिवेंद्र बन्धु गुप्त, सोनू सक्सेना, सुधांशु चटवाल , आयुष, शिवम् , संजीव चौहान , अजय सक्सेना, संजीव सिंघल, महेश जी , अशोक गहलौत जी, उमेश गुप्ता जी, रामलीला कमेटी ठाकुरद्वारा आदि रहे
