काशीपुर। ग्राम धीमरखेड़ा जोशी का मझरा निवासी विशाल की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर पूरेे मामले का खुलासा कर दिया है। वारदात को नशेड़ी कहकर बदनाम करने से चिढ़कर अंजाम दिया गया। पुलिस मृतक के सिर, हाथ व कपड़े बरामद करने के प्रयास में जुटी है। घटना का अनावरण करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि धीमरखेड़ा निवासी 21 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र राजकुमार बीती 18 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। विशाल के परिजनों ने आईटीआई थाने में विशाल के लापता होने की तहरीर देते हुए बताया था कि विशाल के दो दोस्तों ने उसे फोन कर बुलाया था। उसके बाद से विशाल अपने घर नहीं लौटा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की। तहरीर के आधार पुलिस ने विशाल के दोस्त मूलतः ग्राम तेलीपुरा, टांडा ;रामपुरद्ध तथा हाल में दीक्षा नगर खोखराताल निवासी संदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह तथा दीक्षा नगर के ही सचिन उर्फ नन्नू पुत्र रूप चन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने विशाल की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने विशाल का सिर व एक हाथ काटकर लोहियापुल के पास स्थित राजपुरा नदी में फेंक दिया है तथा उसके शव को नदी किनारे दबा दिया है। जिसके बाद पुलिस दोनों की निशानदेही पर मौके पर पहंुची और जेसीबी की मदद से विशाल की लाश बरामद की। पुलिस के मुताबिक संदीप ने बताया कि विशाल उसे नशेड़ी कहकर बदनाम कर रहा था। इससे चिढ़कर नन्नू के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई और फिर योजना का अंजाम दे दिया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी, एसओजी प्रभारी रविन्द्र विष्ट, पैगा चैकी प्रभारी अमित शर्मा, एसआई प्रदीप कुमार भट्ट, कां. कमल पाल, कां. बलवंत सिंह, कां. उमेश तोमक्याल, कां. विरेन्द्र राणा, कां. महेन्द्र सिंह, कां. ध्यान सिंह, एसओजी कां. कैलाश तोमक्याल, कां. जरनैल सिंह, कां. दीपक कठैत, कां. विनय कुमार व कां. गिरीश कांडपाल, शामिल थे।

I’m very pleased to discover this web site. I want to to thank you for ones time for this particularly fantastic read!! I definitely enjoyed every bit of it and I have you book-marked to look at new stuff on your web site.
Having read this I thought it was really enlightening. I appreciate you spending some time and effort to put this information together. I once again find myself personally spending way too much time both reading and posting comments. But so what, it was still worth it.
An interesting discussion is worth comment. I do believe that you ought to write more on this subject matter, it may not be a taboo matter but usually people do not speak about these topics. To the next! Kind regards!
Way cool! Some very valid points! I appreciate you penning this write-up plus the rest of the site is also really good.
Hello there! I could have sworn I’ve been to your blog before but after looking at many of the posts I realized it’s new to me. Regardless, I’m certainly delighted I came across it and I’ll be bookmarking it and checking back frequently!
Greetings! Very useful advice in this particular article! It is the little changes that will make the largest changes. Thanks a lot for sharing!
You’re so awesome! I don’t suppose I’ve read a single thing like this before. So wonderful to discover someone with some original thoughts on this subject matter. Really.. thank you for starting this up. This web site is something that’s needed on the web, someone with some originality.