विपरीत परिस्थितियों में गन्ना क्षेत्रफल में हुई बढ़ोतरी: बीरेंद्र कुमार

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर के एससीडीआई ;डिप्टीद्ध बीरेंद्र कुमार चैधरी द्वारा ब्लाॅक स्तरीय विभागीय अधिकारियों एवं फील्ड स्तरीय कार्मिकों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों से उनके ब्लाॅक की विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बीरेंद्र कुमार चैधरी द्वारा बताया गया कि समीक्षा बैठक में विगत वर्ष की अपेक्षा प्रारंभिक रिपोर्ट में गन्ना क्षेत्रफल में बढ़ोतरी प्राप्त हुई है। विपरीत परिस्थितियों में गन्ना क्षेत्रफल में बढ़ोतरी होना होना विभाग के लिए एक अच्छा संकेत है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से त्वरित एवं सीधा, सरल विधि से मिलना चाहिए। किसानों को उचित मूल्य पर चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने के अभियान चलाकर प्रेरित किया जाए। ब्लाॅक प्रभारी सुरेश सिंह द्वारा उनके ब्लाॅक में गन्ना सर्वेक्षण अंतिम चरण में है। गन्ना पर्यवेक्षक बहादुर सिंह द्वारा परिक्षेत्र में किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से दीपक शर्मा अनवर सैफी, सोमपाल सिंह, उस्मान अली, वीरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, शीशपाल सिंह, सुरेश सिंह दीपक कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
